पेज

15 मार्च 2020

कोरोना वायरस क्या है ? ( Corono virus kya hai in hindi)



कोरोना वायरस एक जानलेवा और खतरनाक वायरस यानि जीवाणु  है, जोकि जीवाणुओं के बड़े परिवार का सदस्य है | यह वायरस संक्रमण से बड़ी ही तेजी से फैलता है | 


कोरोना वायरस के बारे में उपलब्ध जानकारी के हिसाब से इस कोरोना वायरस को सर्वप्रथम चमगादड़ में पाया गया  था  |  

हाल ही में चीन के वूहान शहर में वहां के कुछ  लोगो ने जब चमगादड़ का सूप पिया,  तो यह कोरोना  वायरस ,  उनके शरीर में प्रवेश कर गया | चीन में इस वायरस के इंसानी शरीर में उपस्थिति की सूचना नवंबर 2019 को प्राप्त हुई थी | 


कोरोना  वायरस,  बहुत ही सूक्ष्म और एक गोल गेंद के समान सरंचना है जिसे सिर्फ माइक्रोस्कोप से ही देखा जा सकता है | कोरोना का लैटिन भाषा में मतलब होता है "मुकुट" | तो इसके सरंचना को देखने के बाद यह एक "गोल मुकुट" सदृश्य दिखाई पड़ता है |   

आकार में यह वायरस इंसान के बाल 900 गुना छोटा है |  विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) ने इसे COVID-19 ( COronoVIrus Disease) का नाम दिया और इसे एक विश्वव्यापी महामारी माना है | 

कोरोना  वायरस, अब तक  153   देशो में फ़ैल चूका है, और बड़ी ही तेजी से अन्य देशो में फैलता जा रहा है |  प्राप्त पुष्ट जानकारी के अनुसार अब तक यानि ( 15  मार्च'२०) तक  कोरोना  वायरस से मरने वालो की संख्या पुरे विश्व भर  में 5839 पहुँच चुकी है और इसका प्रसार लगातार बढ़ता ही जा रहा है | जोकि निश्चित रूप से बड़ी ही चिंता का विषय 😨!!

 अगर हम अपने देश भारत की बात करे  तो आज की तारीख तक इस  कोरोना वायरस से संक्रमित भारतीयों की संख्या 108 तक पहुँच गई है, जबकि इससे मरने वालो की संख्या 2 हो चुकी है |


कोरोना वायरस लक्षण  ( Symptoms of Coronavirus)



कोरोना  वायरस के लक्षण फ्लू से मिलते जुलते है |  इसके प्रारंभिक या शुरूआती लक्षणों की बात की जाए तो संक्रमण के पश्चात संक्रमित व्यक्ति में गले में खराश,  बुखार, सर्दी जुकाम, साँस लेने में तकलीफ  जैसे लक्षण दिखाई देने लगते है | यह इस बात का संकेत का संकेत हो सकता है कि कही आपके शरीर में कोरोना  वायरस के लक्षण मौजूद है और आपको तुरंत इसकी जांच करवाने की आवश्यकता है | 

जिन लोगो को अस्थमा, शक्कर , दमा , हृदय सम्बन्धी रोगो की शिकायत होती है , ऐसे लोगो में इसके संक्रमण की आशंका ज्यादा होती है | यह वायरस  विशेषकर बच्चो एवं वृद्धो को जल्दी चपेट में लेता है | 

भारत में अब तक करीब 52 टेस्टिंग सेंटर स्थापित किये जा चुके है जहाँ पर  कोरोना वायरस की जांच करवाई जा सकती है | 


कोरोना वायरस से बचने के उपाय :- ( How to save from coronavirus ? )


सबसे दुखद बात यह है कि अब तक कोरोना वायरस के निवारण के लिए कोई वैक्सीन या दवाई नहीं बनाई जा सकी है | हालांकि इस पर निरंतर रिसर्च का काम चल रहा है | फिर अगर इसके वैक्सीन बनाने का फॉर्मूला ढूंढ भी लिया जाता है तो भी इस वैक्सीन को मार्केट में आने में 1 साल से ज्यादा का समय लग सकता है | 

अब सवाल उठता है ऐसे हालात में कोरोना वायरस के प्रकोप से कैसे बचा जा सकता है ? 

तो जवाब है कि क्योंकि यह एक  संक्रामक रोग  यानि ( एक इंसान से दूसरे इंसान )  के  संपर्क में आने से फैलने वाली बीमारी है | 

 आइये जानते है कोरोना वायरस से निजात पाने के उपाय :-


  • एक  दूसरे से हाथ ना मिलाये, बल्कि अभिवादन के लिए नमस्ते का उपयोग करे | 
  • किसी से भी बात करते समय यथासम्भव दूरी ( कम से 1 मीटर ) बनाये रखे | 
  • जिस किसी इंसान को सर्दी, जुकाम , बुखार हो, तो उनके संपर्क में आने से सावधानी बरते | 
  • स्वछता का विशेष ध्यान रखे और दिन में 4 से 5 बार अच्छे साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथो को अच्छे से धोये | 
  • अपने हाथो को बीच बीच में अलकोहल उक्त सैनिटीज़र ( Sanitizer ) से साफ़ करते रहे | 
  • कच्चा  मांस खाने से परहेज करे , यदि खाना भी हो तो उसे अच्छे से उबाल ले फिर उपयोग में लाये | 
  • कच्चे हरी सब्जियों को भी उबालकर ही प्रयोग में लाये | 
  • ठंडी और बासी चीजों को खाने से बचे | 
  • घर, ऑफिस के दरवाजो, खिड़कियों  में लगे हैंडल को बीच बीच में अच्छे सैनिटीज़र से साफ़ करते रहे |  
  • छींक या खासी आने पर अपने मुंह पर रुमाल रख ले | 
  • अच्छे मास्क का उपयोग करे और एक बार उपयोग बाद उसे दुबारा इस्तेमाल ना करे बल्कि उसे नष्ट कर दे | 
  • अपने घर के आसपास के कूड़ा कर्कट और नालियों को साफ़ रखे | 
  • अपने खाने में विटामिन -सी युक्त फलो और सब्जियों का ज्यादा उपयोग करे जैसे संतरा, नीबू, पाइन एपल , अमरुद, आंवला , अँगुर , प्याज, लहसुन, अदरक आदि | इनसे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा विकसित होगी जो की कोरोना वायरस से लड़ने में कारगर साबित होगी | 

उम्मीद है यह पोस्ट आप को जरूर पसंद आया होगा | आप अपने विचार या सुझाव  नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में दे सकते | जिससे आने वाले पोस्ट में आपके सुझावों को शामिल कर सके | 

आप इस पोस्ट को दुसरो को शेयर करके कोरोना वायरस से लड़ने  समाज की मदद कर सकते है | 🙏

- धन्यवाद 
आपका सूर्यकांत श्रीवास्तव 
contact@surya-infotech.com


1 टिप्पणी:

  1. यदि इस ब्लॉग की जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कृपया इसे दुसरो के साथ भी शेयर करे

    जवाब देंहटाएं